फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सहमति के बाद भी नहीं बनाया रिंग रोड पर रास्ता, किसानों ने दिया धरना

विज्ञापन
गांव सोहाना के पास चल रहे रिंग रोड के निर्माण कार्य को रुकवाकर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे किसान
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। रिंग रोड पर रास्ते की मांग को लेकर ग्रामीणों व किसानों ने गांव सोहाना के पास हाईवे का निर्माण कार्य रुकवाकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने एनएचएआई और प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि जब तक रास्ता नहीं दिया जाता, तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।

भाकियू के उत्तरी हरियाणा प्रभारी मेहताब कादियान व प्रवक्ता सुरेंद्र सांगवान ने बताया कि रिंग रोड के चैनल नंबर 18 पर कोई कट नहीं दिया गया, जिससे नीचे उतरने या ऊपर चढ़ने का कोई रास्ता नहीं है। इसी मांग को लेकर 13 मई 2025 को 13 दिन तक धरना दिया था। इसके बाद प्रशासन और एनएचएआई अधिकारियों ने भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष रतनमान व ग्रामीणों के साथ 26 मई को बैठक की। बैठक में रास्ते देने पर सहमति बनी थी। इसके बाद भी प्रशासन ने रास्ता नहीं छोड़ा। इससे ग्रामीणों और किसानों में रोष फैल गया। उन्होंने निर्माण कार्य रुकवाकर धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

धरने को सुचारु रूप से चलाने के लिए गांव शेखपुरा और सोहाना के ग्रामीणों की संयुक्त कमेटी का गठन किया गया है। धरने में यूनियन के राजकुमार नौतना, चांदवीर सोहाना, मंगतराम शर्मा सोहाना, बबलू सोहाना, राजबीर शर्मा सोहाना, रामकुमार जोगी सोहाना, चंद्रभान शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


- 80 प्रतिशत तक हो चुका निर्माण
यूनियन का दावा है कि बैठक में मेरठ रोड से रसूलपुर तक दोनों तरफ 35-35 फीट चौड़ा रास्ता देने की सहमति दी गई थी, जिसे आपस में जोड़ा जाना था। यह सहमति प्रशासन ने लिखित रूप में दी थी। इसके बावजूद करीब तीन किमी लंबे हिस्से में नीचे उतरने का कोई रास्ता नहीं दिया गया जबकि इस हिस्से में 80 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें