फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसी माह जमा कराएं बकाया बिल अन्यथा बिजली होगी गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र शर्मा
विज्ञापन

करनाल। यदि आपका बिजली का बिल बकाया है तो उसे समय पर भर दें अन्यथा कनेक्शन काटा जा सकता है, क्योंकि बिजली निगम ने डिफाल्टर उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिसके तहत अब उनके बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे। इसलिए 31 मार्च तक या उससे पहले बिजली बिल जमा करवा दें। उसके बाद विभाग द्वारा उनके बिजली कनेक्शन कार्यालय से ही काट दिए जाएंगे।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार गठित टीमों द्वारा शहर में सर्वे किया गया, जिनमें 11441 घरेलू उपभोक्ता डिफाल्टर मिले। जिन्होंने अपने बिजली बिल की राशि समय पर जमा नहीं करवाई। वहीं ऐसे ही 1331 कनेक्शन कॅामर्शियल और स्मॉल इंडस्ट्री (आटा चक्की, शोरूम, दुकान, बर्फ फैक्टरी, आरा मशीन आदि) के मिले, जिन पर बिल की बकाया है। ऐसे में 31 मार्च तक जो उपभोक्ता बिजली बिल जमा नहीं करवाते उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन

इन पर बकाया है बिल की राशि
उपभोक्ता संख्या बकाया राशि
ग्रामीण - 6240 4.91 करोड़
शहरी - 5201 3.30 करोड़
कॉमर्शियल - 1331 4.98 करोड़
कुल - 12772 कुल- 13.19 करोड़
(ये उपभोक्ता सिटी डिवीजन के हैं जिनमें सिटी डिवीजन के ही ग्रामीण उपभोक्ता भी शामिल हैं)
बिल के पीछे देखें नोटिस
विभाग के अनुसार कनेक्शन काटने के लिए अब किसी प्रकार के पूर्व नोटिस की जरूरत नहीं होती, क्योंकि बिजली बिल के पीछे ही लिखा होता है कि अगर निर्धारित तिथि के 15 दिन बाद तक बिल नहीं भरा तो डिफाल्टर की श्रेणी में गिना जाएगा और कनेक्शन काटा जा सकता है।
शहर में हैं 1.15 लाख उपभोक्ता
शहर भर में लगभग 1.15 लाख बिजली उपभोक्ता हैं जिनमें से 1.10 लाख के पास स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। ऐसे में विभाग इन कनेक्शनों को कार्यालय से ही ऑपरेट करता है और बिल न भरने की स्थिति में कार्यालय से ही कनेक्शन काट दिया जाता है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से किए गए सर्वे के अनुसार जिन उपभोक्ताओं ने बिजली बिल समय पर नहीं भरा है वे बिल 31 मार्च तक भर दें अन्यथा नियमानुसार उनके बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे। उपभोक्ताओं से अपील है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना वे जल्द बिल जमा करवाएं।
सोमबीर भालोठिया, कार्यकारी अभियंता, सिटी डिवीजन बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें