फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: घने कोहरे का अलर्ट, दोपहर तक छाया रह सकता है घना कोहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन

इस सप्ताह में घने कोहरे और ठिठुरन से पाला पड़ेगा। मौसम विभाग ने 26 दिसंबर तक के लिए घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सोमवार की सुबह की शुरुआत भी कोहरे के साथ हुई। रविवार रात को ही शहर को कोहरे ने अपने आगोश में ले लिया था, जोकि सोमवार की दोपहर तक रहा। हालांकि एक घंटे तक निकली धूप ने लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत जरूर दी। शाम होते-होते ठंड बढ़ गई, कोहरा छाने लगा।
सोमवार को अधिकतम तापमान छह अंक तक लुढ़ककर 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री तक कम है। पिछले दो दिनों में न्यूनतम तापमान भी दो अंक तक गिरा है। मौसम विभाग के अनुसार 26 दिसंबर तक रोजाना सुबह कोहरा छाया रहेगा और बाद में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



फिर गिरेगा रात का पारा

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 24 दिसंबर तक परिवर्तनशील रहने के आसार हैं। दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी और नमी बढ़ने से ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह कोहरा भी रहने के आसार हैं। 23 दिसंबर से उत्तर व उत्तर पश्चिमी शीत हवा चलने से विशेषकर रात्रि के तापमान में फिर से गिरावट हो सकती है।



संभावित मौसम
- 23 दिसंबर को कोहरा छाने के साथ मौसम साफ रह सकता है। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

- 24 दिसंबर को घना कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट है। मौसम साफ रहने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री रह सकता है।

- 25 दिसंबर को घना कोहरा छाने की संभावना है। ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

- 26 दिसंबर को घना कोहरा छाने की संभावना है। ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें