करनाल। जिले में सोमवार को डेंगू का एक और मरीज मिला है। इसके बाद मरीजों की संख्या 254 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के लक्षण मिलने पर 20 लोगों की अलाइजा जांच की। अब तक कुल 18,647 लोगों की जांच की जा चुकी है। विभाग की शहरी और ग्रामीण 166 टीमें घर-घर जांच कर रही है। सोमवार को 2154 घरों में डेंगू लार्वा की जांच की। अब तक कुल 15,39,486 घरों में जांच की जा चुकी है, जिसमें से कुल 11,301 घरों में लार्वा मिला और 4,855 मकान मालिकों को नोटिस दिया। संवाद