फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नीलोखेड़ी-तरावड़ी में ढाबा और अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) करनाल की टीम ने मंगलवार को एनएच-44 पर नोलीखेड़ी के गांव समानाबाहू के पास अनधिकृत रूप से बनाए गए ढाबे को ध्वस्त कर दिया। साथ ही तरावड़ी क्षेत्र में पनप रही दो अवैध कॉलोनियों पर भी कार्रवाई की।
डीटीपी करनाल की टीम मंगलवार को सबसे पहले राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के किनारे नीलोखेड़ी नगरपालिका क्षेत्र के समानाबाहू गांव के पास बनाए गए ढाबे पर पहुंची। ढाबा संचालक वैधानिक दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद जेसीबी की मदद से ढाबे को ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस बल के साथ होने के कारण कोई विरोध की हिम्मत नहीं जुटा सका। इसके बाद टीम तरावड़ी क्षेत्र के पधाना गांव की सीमा में काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर पहुंची। यहां अनधिकृत रूप से कॉलोनी को विकसित करने के लिए सड़कों का निर्माण कराया गया था, प्लॉट भेजे भी गए थे, जिनमें नींव भी भरवा दी गई थी। इन सभी को तोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद तरावड़ी क्षेत्र के ही अंजनथली रोड पर दूसरी कॉलोनी भी अवैध रूप से विकसित की जा रही थी, यहां भी सभी कच्ची सड़कों को ध्वस्त कर दिया गया। डीटीपी ने चेतावनी दी कि अवैध कॉलोनियों में कोई भी प्लॉट न खरीदे। जिन्होंने प्लॉट खरीदे हैं, कॉलोनाइजर अतिशीघ्र उनका धन लौटाएं, अन्यथा उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें