करनाल। मॉडल टाउन सब डिवीजन के उपमंडल अधिकारी ने बताया कि 12 नवंबर को 11केवी सेक्टर-4 और 11 केवी डिस्पोजल फीडर पर मरम्मत कार्य के चलते सुबह 10 बजे से एक बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे सेक्टर-04, विकास कॉलोनी, हेरिटेज के पीछे व डिस्पोजल करनाल में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
इसके अलावा 11 केवी श्यामनगर फीडर पर मरम्मत कार्य किया जाएगा, जिसके कारण बिजली आपूर्ति सुबह 8 बजे से 10 बजे तक बाधित रहेगी। इससे मधुबन मार्केट,अशोक विहार कॉलोनी, सिरसी, इंडस्ट्री एरिया प्रभावित होगा। उपमंडल अधिकारी रामनगर ने बताया कि 33 केवी रामनगर से चलने वाले फीडर 11 केवी बाला जी, 11 केवी निर्मल कुटिया एपी, 33 केवी डाबरी 11 केवी डाबरी एपी, 11 केवी डाबरी आरडीएस की बिजली सप्लाई बालाजी फीडर का नवीनीकरण होने के कारण सुबह 11 से शाम 4 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। गांव सैदपुरा, डाबरी, पाल नगर, विजय नगर व काछवा रोड का इलाका प्रभावित होगा। ब्यूरो