फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में जिम, स्वास्थ्य केंद्र और ओपन एयर थियेटर बनाने की उठी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिले में उच्च शिक्षा को बढ़ावा मिले और व्यवस्था प्रदेश में सबसे बेहतरीन हो, इसके लिए कॉलेजों की ओर से विशेष प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिसके अनुसार कॉलेजों में ओपन एयर जिम और कोच की व्यवस्था, स्वास्थ्य केंद्र खोलने और भवनों का सुधार करने के साथ ओपन एयर थियेटर बनाने की भी मांग रखी गई है। ताकि विद्यार्थियों को कॉलेज में ही सभी सुविधाएं मिलें।
जिले के 22 कॉलेजों की संयुक्त कमेटी ने तैयार किए प्रस्ताव को जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी डॉ. पीयूष कुमार के नेतृत्व में उपायुक्त निशांत कुमार यादव और मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला को सौंपा। ताकि सरकार इस पर विचार करके इन व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराए। कॉलेज प्राचार्यों का कहना है कि इससे न केवल उच्चतर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास भी होगा। जिले के सभी 22 सरकारी, निजी एवं सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में 24 हजार से अधिक विद्यार्थी उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जिसमें 15 हजार से अधिक छात्राएं हैं।
विज्ञापन

ताकि दिन में काम करने वाले युवा भी शाम को पढ़ सकें
जिले में उच्च शिक्षा के संवर्धन के लिए कामकाजी लोगों के लिए सायंकालीन महाविद्यालय खोलने की बात भी की गई। ताकि जो युवा किसी कारणवश दिन में अपनी आजीविका कमाने में लगे रहते हैं वे सायंकालीन महाविद्यालय के माध्यम से उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकें। इससे प्रशासन पर कोई अतिरिक्त भार भी नहीं पड़ेगा, क्योंकि इसके लिए आवश्यक सभी आधारभूत सुविधाएं महाविद्यालय में पहले ही उपलब्ध हैं। वहीं राजकीय महिला महाविद्यालय के जर्जर हो चुके भवन को नया बनाने का सुझाव दिया गया है।
ये रखे प्रस्ताव
- पर्यावरण हितैषी वातावरण के लिए सभी संस्थानों में सौर ऊर्जा संयंत्र और वर्षा जल संग्रहण की व्यवस्था हो।
- विद्यार्थियों के स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए ‘युवा स्वास्थ्य कार्ड’ बनें।
- सरकार की ओपन एयर जिम लगाने की योजना के अंतर्गत प्रत्येक महाविद्यालय में इनकी व्यवस्था हो।
- आयुष्मान भारत के अंतर्गत प्रत्येक महाविद्यालय में स्वास्थ्य केंद्र या प्राथमिक चिकित्सा कक्ष स्थापित हो।
- ई-शिक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक कैंपस में फ्री वाईफाई उपलब्ध हो।
- विद्यार्थियों के ज्ञानार्जन के लिए ई-शिक्षा पोर्टल भी बने। इसमें ई-दिशा केंद्र की तरह ही विद्यार्थियों को सभी आवश्यक सुविधाएं महाविद्यालय पर मिलें।
विज्ञापन

- पुस्तकालयों का डिजिटल किया जाए, ताकि विशेष पुस्तकों एवं पत्र-पत्रिकाएं सभी विद्यार्थियों तक पहुंचें।
- राजकीय महिला महाविद्यालय के जर्जर हो चुके भवन को नया बनाने का सुझाव दिया।
सभी कॉलेजों ने संयुक्त रूप से यह प्रस्ताव तैयार किया है। युवा स्वास्थ्य कार्ड बनने से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य संबंधित सभी सूचनाएं एक केंद्रीयकृत डेटाबेस में संकलित होती रहेंगी, जिसका उपयोग उनके स्वास्थ्य में सुधार के साथ-साथ सामुदायिक स्वास्थ्य संबंधी शोध कार्यों में भी हो सकेगा। इसके अलावा छात्राओं के लिए निशुल्क सेनेटरी पैड उपलब्ध करवाना भी प्राथमिकता रहेगी।
- डॉ. पीयूष कुमार, प्रिंसिपल बसताड़ा कॉलेज एवं जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें