फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गेट पास में देरी से सड़क पर जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। अनाज मंडियों में गेहूं की आवक बढ़ गई है। हालात यह हैं कि जितना गेहूं बिक चुका है, उसके करीब आधे का उठान बाकी है। इधर, किसान भी गेहूं लेकर मंडी पहुंच रहे हैं, लेकिन गेट पास में दिक्कत और मंडी में जगह न होने के कारण ट्रॉलियां गेट के बाहर खड़ी हैं।
नई अनाज मंडी के पिछले गेट पर करीब 50 ट्रॉलियां खड़ी थी। जिन्हें गेट से एंट्री नहीं मिल पा रही थी। इस कारण जाम की स्थिति बन गई, लोगों को पांच मिनट का रास्ता तय करने में आधे घंटे तक का समय लगा। इधर, मंडी के अंदर की स्थिति देखें तो शेड के अलावा खुले में भी गेहूं पड़ा है। मंडी के अंदर के रास्ते भी गेहूं से अटे हैं। वहीं सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार से फिर बारिश की संभावना जताई है। आंकड़ों पर नजर डालें तो सिर्फ करनाल की नई अनाज मंडी में अब तक 8.65 लाख क्विंटल की आवक, 8.08 लाख की खरीद और 5.85 लाख का उठान हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की सभी मंडियों में गेहूं की आवक की स्थिति देखें तो अब तक करीब 5.49 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक विभिन्न परचेज सेंटरों व मंडियों में हुई। जिसमें से खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 284910 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 182661 मीट्रिक टन और हरियाणा वेयर हाउसिंग द्वारा 13958 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया। मंडियों से गेहूं उठान तुरंत करवाने के आदेश खरीद एजेंसी को दिए गए हैं।
उपायुक्त उत्तम सिंह ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि जो भी किसान मंडी में आएं, वह अपने क्रमानुसार ही आएं ताकि समय पर उनकी फसल की खरीद हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें