फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11. सिंघडा रोड में हुए गहरे गड्ढे, राहगीर परेशान

विज्ञापन
49-सिंघडा रोड पर हुए गढ्ढों की वजह से निकली सड़क के पत्थर।
विज्ञापन
करनाल। ब्रास से होकर सिंघडा जाने वाली सड़क लंबे समय से खस्ताहाल है। जिस कारण वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संबंधित मार्केटिंग बोर्ड विभाग के अधिकारी आमजन को रोजाना हो रही समस्या से आंखें फेरे बैठे प्रतीत होते हैं क्योंकि लंबे समय से सड़क की सुध नहीं ली गई।
विज्ञापन

राजेश शर्मा, रामप्रसाद, विकास, महेंद्र सिंह, सोनू, रविंद्र का कहना है कि सड़क की काफी समय से मरम्मत नहीं की गई जिस कारण गहरे गड्ढे हो चुके हैं जो राहगीरों को जख्म दे रहे हैं। सड़क में तीन फीट लंबे और आधा फीट तक गहरे गड्ढे हो चुके हैं जिनकी वजह से वाहन चालक अनियंत्रित होकर चोटिल हो रहे हैं लेकिन संबंधित विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। यह सड़क करीब तीन किमी लंबी है जो गांव सिंघडा, सांभली और करनाल-कैथल रोड को भी जोड़ती है।
शिक्षण संस्थान और गैस एजेंसी यहीं से जाते हैं लोग
सांभली रोड वाली सड़क पर आईटीआई, गैस एजेंसी व अनाजमंडी है इसलिए रोजाना हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन यहां से होता है। विद्यार्थी भी अपने संस्थान जाने के लिए इसी सड़क प्रयोग करते हैं पर सड़क की खस्ताहालत सभी के लिए सिरदर्द बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्या अभी संज्ञान में आई है। मौके का मुआयना करते हुए नियमानुसार समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
- नरेंद्र, जेई मार्केटिंग बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें