फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बहू ने सास पर किया चाकू से हमला

Sat, 05 Apr 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। राजीवपुरम में टीवी के रिमोट को लेकर सास और बहू के बीच झगड़ा हो गया। इस पर बहू ने सास पर चाकू से हमला कर दिया। सेक्टर 32 थाना पुलिस ने सास की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में परमजीत कौर ने बताया कि तीन अप्रैल को वह और उसकी बहू कोमलप्रीत घर पर थी। उनकी रिमोट के लिए कहासुनी हुई। इसके बाद बहू ने झगड़ा किया और चाकू से हमला कर लात-घूंसे भी मारे। संवाद
विज्ञापन

घास लेने गए युवक पर हमला
करनाल। शेरगढ़ गांव में घास लेने गए एक युवक पर हमला कर घायल कर दिया। इंद्री थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। भाई कीमती लाल ने बताया कि दो अप्रैल को सुशील की गांव के ही एक युवक के साथ कहासुनी हो गई थी। मामला इतना सामान्य था कि किसी ने ध्यान नहीं दिया। थोड़ी देर बाद सुशील खेत में घास लेने गया तो उसी युवक ने अपने साथियों को फोन कर बुला लिया और खेत में ही हमला करके घायल कर दिया। संवाद
नशीली दवाएं, एमटीपी किट बरामद
करनाल। डबरी गांव के समीप भाखड़ा नहर में गिर एक नशेड़ी को गोताखोरों ने बाहर निकाला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने उस व्यक्ति को अस्पताल में दाखिल कराया। गोताखोर करण ने बताया कि एक व्यक्ति ने फोन पर उसे सूचना दी कि नहर में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। इस सूचना पर वह तुरंत नहर पर गया तो देखा कि वह व्यक्ति जीवित है और हाथ पांव मार रहा है। उन्होंने उस बुजुर्ग व्यक्ति को नहर से बाहर निकाला तो पता चला कि उसने नशा किया है। वह अपना नाम बताने में भी असमर्थ था। इसके बाद डायल 112 को सूचना दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें