संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। ग्लोबल इंजीनियरिंग कालेज में चल रही दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। लंबी कूद में दानिश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता समापन पर खिलाड़ियों ने दोहरे उत्साह से भाग लिया। मुख्यातिथि के तौर पर कालेज चेयरमैन सीए एसके जिंदल व चेयरपर्सन इंदू जिंदल ने शिरकत की। कॉलेज निदेशक डॉ. आरएस शर्मा की अध्यक्षता में प्रतियोगिता का शुभारंभ चेयरपर्सन इंदू जिंदल ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने 100, 200 मीटर दौड़, लंबी कूद, बैडमिंटन, वॉलीबाल, डिस्कस थ्रो, कैरम, शतरंज, टेबल टेनिस, टंग ऑफ वॉर इत्यादि प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। डिस्कस थ्रो में नितेश व साक्षी यादव पहले स्थान पर रहे। टेबल टेनिस में ऋतिक रोशन ने जीत दर्ज की। दो मीटर दौड़ में सद्दाम ने प्रथम, मोहम्मद परवेज ने दूसरा व जतिन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शतरंज प्रतियोगिता में अनिरुद्ध ने प्रथम व नवनीत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कैरम में अब्दुल, मुजाहिद ने प्रथम व मोहक, विकास ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में अर्जुन राणा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चेयरमैन सीए एसके जिंदल ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान एसके जिंदल ने कहा कि खेल हमारे जीवन के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। फार्मेसी कॉलेज की प्रिंसिपल पूजा अरोड़ा, एकेडमिक निदेशक लक्ष्य अग्रवाल ने खेलों में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रेरित किया। ग्रुप निदेशक डॉ. आरएस शर्मा ने बताया कि खेल सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है। खेल से नेतृत्व व समूह में काम करने की क्षमता बढ़ती है। इससे शारीरिक व मानसिक विकास होता है और व्यक्ति निरोगी रहता है। इस दौरान रजिस्टार महेश वर्मा, कुलदीप गुप्ता, सुनील, कोमल, नवनीत, सतीश कुमार, विकास, खुशबू, संजय पुंडीर, सुरेंद्र, विनोद, पलविंद्र सहित सभी विद्यार्थी, स्टाफ सदस्य व अन्य उपस्थित रहे।