फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमौसम बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान, मंडी में खरीद भी हुई बंद

Wed, 05 Apr 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
बेमौसम बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान, मंडी में खरीद भी हुई बंद - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जिले में कई जगहों पर बुधवार सुबह हुई बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इस बेमौसम बारिश ने किसानों की नींद उड़ा दी है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 24 घंटे काफी अहम है। इस दौरान बारिश के साथ कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकता है।
विज्ञापन


जिले में बुधवार को 2.0 एमएम बारिश दर्ज की गई, वहीं अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहा। बारिश के साथ ही इंद्री के आसपास के एरिया में हल्की ओलावृष्टि भी हुई। हालांकि सुबह 10 बजे तक बूंदाबांदी रुक गई, लेकिन तेज हवा के साथ बादल पूरे दिन आसमान में छाए रहे।

बारिश के कारण खेतों में पककर तैयार खड़े गेहूं की फसल को नुकसान होने का अंदेशा जताया जा रहा है। साथ ही कटाई भी प्रभावित हुई है। कृषि वैज्ञानिकों की मानें तो बारिश से सबसे ज्यादा खेत में खड़े फसलों को नुकसान पहुंचने का अंदेशा है। दो दिन के अंदर मंडी में करीब 30 ढेरियां पहुंची हैं, लेकिन खरीद एक भी ढेरी की नहीं हुई। किसानों का कहना है कि बारिश के डर से एजेंसियां गेहूं की खरीद नहीं कर रही।
विज्ञापन


24 घंटो में हल्की बारिश के बाद ओलावृष्टि की संभावना
न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी के कारण हवा का दबाव बढ़ रहा है। जिससे अगले 24 घंटे में कई जगहों पर हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। अगर न्यूनतम तापमान में गिरावट होती है तो ओलावृष्टि से राहत मिल सकती है।
-डॉ. देवेंद्र बुंदेला, मौसम वैज्ञानिक  

नमी के कारण नहीं हो रही खरीद
बारिश के कारण गेहूं में नमी बढ़ गई है, जब तक गेहूं पूरी तरह सूख नहीं जाता, खरीद संभव नहीं हो पाएगी। नमी के कारण ही एजेंसियां खरीद नहीं कर रही। अगर फिर बारिश न हुई तो दुबारा से खरीद शुरू होने में दो से तीन दिन का समय लग जाएगा।
विज्ञापन

- चंद्र प्रकाश, सचिव मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें