फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई क्रूजर, शादी से लौट रही महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मूनक। गांव मूनक के छह हजारी पुल के पास क्रूजर गाड़ी चालक की लापरवाही से पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। शिकायत के आधार पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव धर्मगढ़ डेरा निवासी राम लखन ने मूनक थाने में दी शिकायत में बताया कि वे 10 फरवरी को अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ क्रूजर गाड़ी में सवार होकर तरावड़ी एक शादी समारोह में गए थे। वापस आते समय चालक सोमवीर वासी बल्ला की लापरवाही से गाड़ी एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 27 वर्षीय पत्नी तारावंती और दोनों बेटियों को चोटें आईं। घायलों को असंध के सीएचसी में ले गए। जहां तारावंती को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें