संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। दो दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को नागरिक अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या अधिक रही। नागरिक अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को 2,047 मरीज पहुंचे। सामान्य रूप से रोजाना आंकड़ा 1000 से 1200 मरीजों का रहता है। शनिवार को 1383 मरीज पहुंचे थे। मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को करीब 2027 मरीज पहुंचे।
जनरल ओपीडी में सुबह से ही लंबी कतार लगी रही। करीब 473 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। खांसी, जुकाम, बुखार, पेट दर्द, शुगर, बीपी के मरीज अधिक रहे।हड्डी रोग विभाग की ओपीडी में सामान्य रूप से 150 से 180 के बीच मरीज पहुंचते हैं। मंगलवार को ओपीडी 208 तक पहुंच गई। ईएनटी ओपीडी में भी अधिक मरीज पहुंचे। त्वचा रोग ओपीडी में मंगलवार को 170 मरीज पहुंचे। नेत्र रोग ओपीडी 190, बाल रोग ओपीडी 91 तक पहुंची। करीब 20-50 मरीज हर ओपीडी में अधिक रहे।
- बढ़ गया था कान में दर्द
सेक्टर 12 से आई रेनू ने बताया कि मजबूरी में बारिश के बीच भी उन्हें अस्पताल आना पड़ा। पिछले चार दिनों से कानों में दर्द हो रहा था। बारिश होते ही परेशानी बढ़ गई थी।
- डॉक्टर से दिखाना जरूरी था
रामनगर से आए पाल ने बताया कि पिछले दो दिनों से कमर में दर्द था। इलाज कराने के लिए अस्पताल आया। अपने आप दवाई लेने से आराम नहीं मिला था।
-
पिछले दो दिन छुट्टी रहने के कारण मंगलवार को ओपीडी काफी बढ़ी है। जो भी मरीज अस्पताल आए चाहे वह बच्चे हो, बुजुर्ग हो या इमरजेंसी, सभी को पूर्ण रूप से जांच की गई और उपचार दिया गया। किसी भी मरीज को कोई परेशानी नहीं आने दी गई। - डॉ. दीपक गोयल, प्रवक्ता, जिला नागरिक अस्पताल