नीलोखेड़ी। भारतीय किसान यूनियन की खंड स्तरीय बैठक किसान भवन जांबा में हुई इसमें किसानों की मुख्य समस्याओं के बारे में चर्चा की गई। किसान नेता माई चांद को उनकी सेवा के लिए सम्मानित किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि किसानों को फसलों के लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य दिया जाए।
प्रधान धर्म सिंह ने कहा कि सभी किसानों को कर्ज मुक्त किया जाए। घरों के बढ़े हुए बिजली बिल तुरंत वापस लिए जाए, धान की बिजाई को देखते हुए सभी राजवाहों में पानी छोड़ा जाए, नकली खाद बीज दवाई बेचने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाए, प्रधानमंत्री किसान निधि को बढ़ाकर 18 हजार रुपए किया जाए तथा फसल बीमा योजना को पारदर्शी बनाने की समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सेवा सिंह आर्य ने भाग लिया। संवाद