फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनर किलिंग में पुलिस ने यूपी से बरामद की वैन

Thu, 17 Dec 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के सहारनपुर के गढ़ीहसनपुर वासी प्रेमी जोड़े की हत्या के मामले में जीआरपी ने आरोपियों की वैन को बरामद कर लिया है। आरोपियों की वैन उन्हीं के गांव में खड़ी थी। पुलिस का कहना है कि फिलहाल आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं। मामले ही हर पहलु पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन



उल्लेखनीय है कि प्रेमी जोड़ा संजय कुमार और बोहती देवी भाई बहन थे और वह घर से फरार चल रहे थे। करनाल रेलवे स्टेशन पर पहुंचने की सूचना पर लड़की के परिजन उन्हें पकड़ने के लिए करनाल पहुंचे। प्रेमी जोड़े को पकड़कर उन्हें वैन में जहर दिया गया। गंभीर हालत में प्रेमी जोड़े ने मजिस्ट्रेट बयान दर्ज कराए थे और इसके बाद उनकी मौत हो गई थी।

जीआरपी ने लड़के के पिता महिपाल की शिकायत पर लड़की के ताऊ, चाचा व भाई के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था। जीआरपी के प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमार कार्रवाई जारी है। बुधवार को आरोपियों ने जिस वैन में प्रेमी जोड़े को जहर पिलाया गया था उसको यूपी से बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें