करनाल के चौगावां निवासी वेदपाल ने इंद्री थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। उसकी दो एकड़ जमीन चंद्राव गांव के एरिया में पड़ती है। उसने इस जमीन पर बिजली का ट्यूबवेल लगा रखा है। जहां से नौ फरवरी को एक बिजली की 5 एचपी की मोटर रात के समय अज्ञात ने चोरी कर ली थी।
करनाल के चंद्राव गांव के एक खेत से सात माह में ट्यूबवेल की तीन मोटर चोरी होने का मामला सामने आया है। इन तीन बार मोटर चोरी होने से किसान का 37 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित किसान ने तीसरी बार मोटर चोरी होने के बाद इंद्री थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
चौगावां निवासी वेदपाल ने इंद्री थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। उसकी दो एकड़ जमीन चंद्राव गांव के एरिया में पड़ती है। उसने इस जमीन पर बिजली का ट्यूबवेल लगा रखा है। जहां से नौ फरवरी को एक बिजली की 5 एचपी की मोटर रात के समय अज्ञात ने चोरी कर ली थी। पुरानी होने के कारण उसकी कीमत लगभग 10 हजार रुपये थी।
इसके बाद उसने 12,500 रुपये की कीमत की तीन एचप की बिजली की मोटर 31 मार्च को रात के समय इसी स्थान से चोरी हो गई। इसके बाद वह जून माह में 14,500 रुपये की कीमत की सैकेंड हैंड पांच एचपी की बिजली की मोटर खरीदकर लाया था। जिसके बाद 26 अगस्त को उसी स्थान से मोटर चोरी कर ली गई। उसने मोटर की आस-पास तलाश की लेकिन मोटर व चोरों को कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
अधिकारी के अनुसार
पुलिस ने पीड़ित किसान की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं खेतों से बाहर निकलकर मुख्य सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग चेक की जा रही है। जिससे चोरों की पहचान हो सकें और उन पर उचित कार्रवाई की जा सकें। -कृष्ण कुमार, थाना प्रभारी, इंद्री।