फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लाख रुपये के नकली स्पेयर पार्ट्स पकड़े

Thu, 19 Nov 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
असंध में स्पीड नेटवर्क कंपनी के नाम पर लाखों रुपये के गाड़ियों के नकली स्पेयर पार्ट्स बेचने का मामला सामने आया है। बुधवार देर शाम स्पीड नेटवर्क कंपनी के डायरेक्टर ने पुलिस को साथ लेकर असंध की तीन दुकानों पर छापेमारी कर लाखों रुपये के गाड़ियों के नकली स्पेयर पार्ट्स बरामद किए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने सामान को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्पीड नेटवर्क कंपनी के डायरेक्टर रमेश दत्त ने बताया कि असंध में दुकानदारों द्वारा भारी मात्रा में गाड़ियों के नकली स्पेयर पार्ट बेचे जा रहे हैं। उन्हें लगभग 15 दिन पहले असंध में हो रही इस काला बाजारी की शिकायत मिली थी।

शिकायत के बाद बुधवार को असंध पुलिस को साथ लेकर असंध में कैथल रोड स्थित तीन दुकानों मीरा बाबा मोर्ट्स स्टोर, गुप्ता मोर्ट्स व ए एस महाजन मशीनरी स्टोर पर छापेमारी की। इन तीनों दुकानों से गाड़ियों के नकली स्पेयर पार्ट्स बरामद हुए हैं। तीनों दुकानों से बरामद हुए नकली स्पेयर पार्ट की कीमत लगभग 6 लाख रुपये है। स्पीड नेटवर्क कंपनी के डायरेक्टर ने बताया कि उन्होंने यह कार्रवाई स्पीड नेटवर्क कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर राजेश शर्मा की शिकायत पर की जा रही है।
विज्ञापन


कंपनी के मार्का का प्रयोग कर रहे थे दुकानदार
स्पीड नेटवर्क कंपनी के डायरेक्टर ने बताया कि असंध के दुकानदार स्पीड नेटवर्क कंपनी के साथ लाखों रुपये की ठगी कर रहे थे। दुकानदार कंपनी का मार्का लगाकर नकली सामान बेच रहे थे। इस तरह कंपनी का मार्का लगा कर सामान बेचना कॉपी राइट एक्ट के तहत आता है। इससे न केवल कंपनी को भारी नुकसान हो रहा था साथ ही मार्केट में कंपनी की छवि भी खराब हो रही थी। उन्होंने प्रशासन से इस तरह की धोखाधड़ी करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

दस दिन पहले की गई थी रैकी
स्पीड नेटवर्क कंपनी के डायरेक्टर रमेश दत्त ने बताया कि टीम ने दस दिन पहले असंध आकर कंपनी के नाम पर नकली स्पेयर पार्ट बेचने वाली दुकानों की रैकी की थी। टीम के मेंबर ने इन दुकानों से सामान खरीदा था। इसके बाद दुकानों से खरीदे गए सामान को हमने जांच के लिए भेज दिया था, जिसमें पता चला कि दुकानों पर कंपनी के नाम से बेचा जाने वाला सामान नकली है। इसके बाद बुधवार को हमने करनाल के पुलिस अधीक्षक पंकज नैन से मिलकर कंपनी के साथ हो रही धोखाधड़ी की शिकायत की। उन्होंने शिकायत को असंध के थाना प्रभारी के पास मार्क किया। असंध थाना प्रभारी राजबीर सिंह का कहना है कि मामले में उन्होंने कंपनी के डायरेक्टर रमेश दत्त व ऑपरेशन मैनेजर राजेश शर्मा की शिकायत पर तीनों दुकानदारों के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तीनों दुकानों से बरामद हुए सामान को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें