फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आरोपी नहीं पकड़े तो दे दूंगी जान’

Thu, 19 Nov 2015 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर ईश्वर चंद्र को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वालों की गिरफ्तारी न होने से खफा उनकी पत्नी ने जान देने की चेतावनी दी है। बुधवार को परिजनों और शहर के मौअजिज लोगों ने डीएसपी से मुलाकात कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन


प्रॉपर्टी डीलर ईश्वर चंद्र का शव तीन नवंबर को घर के सामने ही बने गोदाम में हुक से लटकता मिला था। जेब से मिले सुसाइड नोट में कुछ फाइनांसरों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।

 आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से खफा परिजन और शहर के वरिष्ठ लोग बुधवार सुबह पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे। मृतक की पत्नी प्रवीण नागपाल ने चेतावनी दी कि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह एसपी कार्यालय के बाहर जान देने जैसा कदम उठाने को मजबूर होंगी।
विज्ञापन


एसपी ऑफिस पहुंचे लोगों ने कहा कि घटना को 15 दिन बीत चुके है और पुलिस ने अभी तक भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है। इससे पूरा परिवार सहमा है और तनाव में है। इस मौके पर विनोद चावला, अशोक पार्षद, अनिल काठपालिया पार्षद, रवि, कैलाश चौधरी, ओमप्रकाश सुखीजा, बंसीधर महता, पूर्व जिला खेल अधिकारी दर्शन मिढ्डा आदि मौजूद रहे।

समझौते के लिए मिल रही धमकी
मृतक की पत्नी प्रवीण नागपाल ने आरोप लगाया कि उन पर समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उनके घर आकर धमकी दी जा रही है। अफवाहें फैलाई जा रही है कि समझौता हो गया है मगर ऐसा कोई समझौता नहीं हुआ है। हम चाहते है कि आरोपियों को सजा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें