फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: सुपरवाइजर ने की आत्महत्या, पहले वीडियो बनाकर भाई को भेजा, लगाए ये आरोप

Wed, 26 Jan 2022 12:22 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, तरावड़ी, करनाल (हरियाणा) 

सार

वीडियो में सुपरवाइजर ने कहा कि वह आखिरी बार बात कर रहा है। उसने कहा कि वह ठेकेदार और मुंशी से परेेशान होकर आत्महत्या करने जा रहा है। पत्नी पर भी लगाया परेशान करने का आरोप।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल जिले में तरावड़ी के राइस मिल के सुपरवाइजर ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो बनाकर अपने भाई को भेजा। वीडियो में उसने राइस मिल के ठेकेदार पवन, मुंशी व अपनी पत्नी पर भी परेशान करने के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


वीडियो में उसने कहा है कि ठेकेदार और मुंशी से परेशान होकर वह आत्महत्या करने जा रहा है। अब वह अंतिम बार बात कर रहा है। इसके बाद उसने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।

मृतक की माता की शिकायत में मामला दर्ज कर लिया है। पानीपत जिले के गांव महमदपुर निवासी फुलो देवी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसका बेटा राजेश उर्फ गणेश तरावड़ी की राइस मिल में दस साल से सुपरवाइजर था। वह अपनी पत्नी के साथ तरावड़ी की तखाना कॉलोनी में रहता था।
विज्ञापन


उसने एक वीडियो अपने भाई को भेजी थी। जिसमें राइस मिल के ठेकेदार और मुंशी पर आरोप लगाए हैं कि वह उनसे परेशान होकर जान दे रहा है। उसने अपनी पत्नी पर भी आरोप लगाए कि वह भी उसे परेशान करती थी। बताया जा रहा है कि गणेश को ठेकेदार के माध्यम से राइस मिल में रखा गया था।

वीडियो को गंभीरता से लेता तो बच सकती थी भाई की जान

मृतक के भाई ने बताया कि उसके भाई राजेश ने उसके पास आत्महत्या को लेकर वीडियो भेजी थी लेकिन उसने उस दौरान वीडियो पर ध्यान नहीं दिया। उसने सोचा था कि वह यूं ही वीडियो भेज रहा है लेकिन उसे नहीं पता था कि उसका भाई आत्महत्या कर लेगा। सुबह उसे सूचना मिली कि उसके भाई की मौत हो गई है।

शव को कब्जे में ले लिया है और वह वीडियो भी ली गई है जो राजेश ने मरने से पहले बनाई थी। राजेश की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -मनोज कुमार, थाना प्रभारी तरावड़ी 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें