आईटीआई छात्र अजय सोनी ने सुसाइड करने से पहले फेसबुक और व्हॉट्सअप पर बाय-बाय लाइफ का स्टेटस अपडेट कर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की छत से छलांग लगा दी। एक घंटे पहले स्टेटस अपडेट किया और उससे जुड़े लोगों ने कमेंट भी किए। उधर, जब इसकी सूचना उनकी बहन रेनू को मिली तो वह इससे सहन नहीं कर पाई और उसने जान दे दी।
शिव कॉलोनी के अजय ने अस्पताल आकर रविवार की दोपहर करीब एक बजे आत्महत्या की। इससे एक घंटे पहले इसने अपने फेसबुक अकाउंट्स पर अपने सुसाइड करने का स्टेटस डाला। दोस्तों ने कमेंट किए और कुछ के जवाब भी अजय ने दिए। दोस्तों ने भी अजय के स्टेटस को हल्के में लिया और उसके कारण ही पूछते रहे। यदि समय रहते इसकी सूचना पुलिस के कंट्रोल नंबर पर या कोई परिचित इसके परिजनों को सूचना दे देता तो शायद अजय की जान बच भी जाती। अस्पताल में पीड़ित बार-बार यही कहते रहे कि भगवान की करनी के आगे किसी की नहीं चलती।
यह तो बहाने ही चलते रहेंगे। अजय ने फेसबुक और अपने मोबाइल नंबर पर शुरू किए व्हॉट्सअप पर भी ‘माई लास्ट डे इन लाइफ’ स्टेटस अपडेट किया हुआ है। अजय के स्टेटस को हर किसी ने हल्के में लिया और जब सुसाइड की सूचना मिली तो अफसोस में डूब गए। अजय के कई दोस्त तो अस्पताल पहुंच गए और उनकी आंखें नम हो गईं। दोस्तों ने बताया कि अजय दोस्ती का भी बड़ा पक्का था। जो उसने वायदा कर लिया उसे बखूबी निभाता था।
घर की जिम्मेदारी निभाता था
अजय घर की पूरी जिम्मेदारी लिए हुआ था। घर से किसी को बाहर जाना है या शहर में कोई काम आता होता है तो अजय उससे पूरी करता था। बहन रेनू के साथ चल रहे झगड़े में भी वह साथ-साथ रहता था।
मैं सुसाइड कर रहा हूं...
अजय ने अपने फेसबुक पर अपडेट किया हुआ है कि बाय-बाय लाइफ, फ्रेंड्स में सुसाइड कर रहा हूं। इसलिए हमेशा के लिए बाय। इसके अलावा मोबाइल नंबर के व्हॉट्सअप पर 'माई लास्ट डे इन लाइफ, का स्टेटस अपडेट किया हुआ है।
कमेंट और लाइक भी किए फेसबुक पर
स्टेटस अपडेट करने के एक घंटे तक दोस्त लाइक और कमेंट करते रहे। अजय ने कुछ का जवाब भी दिया।
1. एक दोस्त ने लिखा-जल्दी जाओ।
2. अजय ने रिप्लाई किया ओके।
3. दूसरे दोस्त ने लिखा अरे क्या हुआ?
4. ऐसा मत कर भाई।
5. बाय।
6. सिंबल डाला।
7. ऐसा नहीं करना चाहिए था। बहुत गलत किया तुमने।
8. बहुत गलत किया तुमने सुसाइड करके।
9. क्या हुआ?