फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Accident: रोडवेज बस दौड़ा रहा था चालक, यात्रियों ने रोका...नहीं माना; बीच हाईवे पर पलटी, मची चीख-पुकार

Fri, 19 Dec 2025 08:11 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

हरियाणा के करनाल में रोडवेज बस का एक्सीडेंट हुआ है। घटना शुक्रवार देर शाम की है। बस में सवार कई यात्री घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है। 
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज बस का एक्सीडेंट - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाला में शुक्रवार देर शाम हरियाणा रोडवेज की बस हादसे का शिकार हो गई। करनाल जीटी रोड की सर्विस लाइन से आ रही रोडवेज की बस सड़क के बीचों-बीच पर पलट गई। जिस समय यह हादसा हुआ, उस दौरान बस सवारियों से भरी थी। बस पलटने से कई यात्री घायल हो गए और वहां चीख-पुकार मच गई। घायलों को एंबुलेंस से कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज और नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया।

विज्ञापन


यात्रियों ने आरोप लगाया कि चालक लापरवाही से बस को तेज रफ्तार में दौड़ा रहा था। लोगों द्वारा चालक को बार-बार समझाने के बाद भी उसने बस की गति को कम नहीं किया। इसी वजह से बस का एक्सीडेंट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें