फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइस मिल खरीदारी में करोड़ों की धोखाधड़ी, दंपति समेत चार पर केस दर्ज 

Fri, 30 Dec 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/करनाल
विज्ञापन
Fraud - फोटो : fraud
विज्ञापन
राइस मिल खरीदारी में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सेक्टर-13 की एक दंपति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सैदपुरा निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया कि उसका काछवा गांव में कृष्णा फुड के नाम से राइस मिल था। 27 नवंबर, 2015 में उन्होंने राइस मिल व उसकी जमीन बेचने का एग्रीमेंट हुआ। इसके बाद साईं के तौर पर उन्हें 11 लाख रुपये दिये गए, जबकि मिल का सौदा 2.93 करोड़ रुपये में हुआ था। उस समय यह भी तय हुआ था कि खरीदार डीएफएससी का बकाया बकाया चावल, जिसकी कीमत 1.91 करोड़ रुपये बनती है, वह भी विभाग को देगा। साथ ही एग्रीमेंट में यह भी लिखा गया था कि खरीदने वाले बैंक का लोन अदा करेंगे, उसके बाद मिल और जमीन की रजिस्ट्री कराई जाएगी।

पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने धोखे में रखकर कहा कि वे एक सप्ताह में पेमेंट करा देंगे, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने रजिस्ट्री अपने नाम करा ली। आरोप है कि मिल खरीदारों ने डीएफएससी का पैसा भी नहीं चुकाया। ऐसे में उसके साथ बड़ी धोखाधड़ी हुई है। इस मामले को लेकर नरेंद्र कुमार ने कई बार अधिकारियों को शिकायत दी। अब थाना सिविल लाइन में दंपति रंजना व गगनदीप निवासी सेक्टर-13, रेणु गोयल निवासी हमीदपुर दिल्ली और प्रगति इंटरप्राइजिज के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें