फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लांट से निकलते ही तीन युवकों को मारी गोली

Thu, 07 Apr 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
गोली मार दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रिफाइनरी रोड स्थित पेप्सी पूल पर करीब आधा दर्जन अज्ञात लोगों ने पेप्सी प्लांट में कार्यरत तीन युवकों को गोली मार दी और फरार हो गए। गोली लगने से तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को घरौंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने घायलों की हालत नाजुक देखते हुए एक को खानपूर पीजीआई तथा दो अन्य घायलों को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। गोली चलने का कारण युवकों के बीच आपसी रंजिश बताई जा रही है।  
विज्ञापन


बुधवार सुबह कैमला वासी अमित (20), रिंकू (21) और कोहंड वासी रविंद्र क्षेत्र के पेप्सी प्लांट में नाइट सिफ्ट की ड्यूटी कर सुबह सात बजे बाहर आ रहे थे। जैसे ही तीनों युवक गेट से बाहर निकलकर पेप्सी पूल के समीप पहुंचे तो करीब आधा दर्जन हथियार बंद युवकों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। हमलावर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। इसमें कैमला वासी अमित व रिंकू को पेट में गोली लगी। जबकि रविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुनते ही प्लांट में कार्यरत कर्मचारी व अन्य युवक मौके पर एकत्रित हो गए। प्लांट में ही कार्यरत युवक तीनों घायलाें को मोटरसाइकिलों पर बैठाकर अस्पताल लेकर आए।

कोहंड बस स्टैंड पर खड़ी पीसीआर को इसकी सूचना दी। पीसीआर पर तैनात पुलिसकर्मी तीनों घायलों को घरौंडा अस्पताल लेकर आ गए। सीएचसी के डॉक्टरों ने घायल रिंकू व अमित की हालत गंभीर देखते हुए करनाल के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया। जबकि एक रविंद्र की हालत नाजुक होने के कारण उसे खानपूर पीजीआई में रेफर किया गया। घटनास्थल का एरिया पानीपत होने के कारण मामले की सूचना घरौंडा पुलिस ने पानीपत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पानीपत पुलिस करनाल के मेडिकल कॉलेज में पहुंची और घायलों के ब्यान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्लांट में कार्यरत कुछ कर्मचारियों ने बताया कि इन युवकों के साथ प्लांट के ही कुछ अन्य युवकों का रात के समय झगड़ा हुआ था। इसके चलते सुबह कुछ अज्ञात युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें