फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में पिटबुल डॉग का हमला: युवक का प्राइवेट पार्ट काटकर बुरी तरह जख्मी किया, कुत्ते को लाठी-डंडों से मारा

Thu, 13 Apr 2023 01:43 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

करनाल के बिजना गांव के युवक की पिटबुल कुत्ते के काटने से हालत गंभीर बनी हुई है। कुत्ते ने युवक पर हमला कर उसके प्राइवेट पार्ट को काटा है। जिसके कारण वह बुरी तरह जख्मी हो गया।
विज्ञापन
पिटबुल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल के गरौठा थाना क्षेत्र में पिटबुल डॉग के काटने का एक और मामला सामने आया है। गांव में खुले में घूम रहे हैं पिटबुल डॉग ने एक युवक पर अटैक कर दिया। पिटबुल डॉग ने युवा के प्राइवेट पार्ट पर काटा। जिसके कारण युवक की हालत अस्पताल में चिंताजनक बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। उधर लोगों ने पिटबुल डॉग को लाठी-डंडों से मौके पर मार डाला।

विज्ञापन


युवक ने बचने के लिए प्रयास
बिजना गांव निवासी करण शर्मा अपने निजी काम से जा रहा था, इसी दौरान गांव के अंदर घूम रहे पिटबुल डॉग ने युवक पर अटैक कर दिया। डॉग युवा को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया। युवक ने खुद को बचाने के लिए काफी प्रयास किया, मगर वह सफल नहीं हो पाया। बाद में युवक के चिल्लाने पर लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने काफी मशक्कत कर पिटबुल के चंगुल से युवक को बचाया, मगर जब तक पिटबुल ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर काटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया।

पिटबुल डॉग पिछले एक सप्ताह से गांव में घूम रहा
युवक को पहले गरबा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर हालत में सुधार ना होने के चलते युवक को कल्पना चावला कॉलेज में भर्ती कराया। डॉक्टरों की टीम युवक के उपचार में लगी हुई है। उधर गांव में पिटबुल के काटने को लेकर खलबली मची हुई है।लोगों ने लाठी-डंडों से पिटबुल को मौके पर मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। गांव के लोगों का कहना है कि पिटबुल डॉग पिछले एक सप्ताह से गांव में घूम रहा है। इस बीच दो तीन लोगों को भी काट कर घायल कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें