फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साध्वी के साथ गोलियां चलाने वाला पांचवां आरोपी काबू

Wed, 07 Dec 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
साध्वी के साथ गोलियां चलाने वाला पांचवां आरोपी काबू - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
शादी समारोह में गोली चलाने के मामले में पुलिस ने साध्वी देवा ठाकुर के एक अंगरक्षक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक बंदूक भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी अंगरक्षक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


सिटी थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि आरोपी बलजीत निवासी डेरा बदनारा रोड निसिंग को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को आरोपी के भाई ने आरोपी बलजीत को पुलिस के सामने पेश किया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक डबल बैरल की गन भी बरामद की है। बता दें कि 15 नवंबर को रेलवे रोड स्थित सावित्री लॉन पैलेस में एक शादी समारोह के कार्यक्रम के दौरान गोली चलने से एक महिला की मौत हो गई थी। इस मामले में सिटी थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी साध्वी और उसके तीन साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें