फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सो रही महिला की तेजधार हथियार से हत्या

Fri, 29 Apr 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
हत्‍या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रेम कॉलोनी में घर के अंदर सो रही महिला की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। महिला की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। तरावड़ी थाना पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में भी लिया है। डीएसपी राजेश लोहाण का कहना है कि हत्या के मामले की हर पहलु पर जांच की रही है। फिलहाल हत्या करने का कारण सामने नहीं आया है।
विज्ञापन


वार्ड नंबर-6 स्थित प्रेम कॉलोनी में उस समय सनसनी फैल गई जब लोगों ने एक घर में महिला उर्मिला (42) को खून से लथपथ फर्श पर पड़ा देखा। सूचना मिलने पर डीएसपी राजेश, तरावड़ी एसएचओ नरेश चंद्र समेत एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। महिला उर्मिला बुधवार रात को घर के अंदर अकेली सो रही थी। महिला का पति रामबहादुर निवासी हविलिया जिला मैनपुरी यूपी और उसकी बेटी ऊपर छत पर सो रहे थे। गुरुवार सुबह साढ़े पांच बजे महिला का पति रामबहादुर नीचे कमरे में आया तो उसने देखा कि उसकी पत्नी उर्मिला नीचे फर्श पर मृत पड़ी हुई थी और उसके सिर में से खून बह रहा था।

रामबहादुर ने इसकी सूचना पड़ोसियों को दी। पुलिस ने आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल लेकर आए, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।  
विज्ञापन


पति ने जताया दो लोगों पर हत्या का शक
मृतक महिला उर्मिला के पति रामबहादुर ने दो लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस को पीड़ित ने बताया कि बीती रात करीब साढ़े दस बजे दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल पर पास के ही एक मकान में आए थे। वह पड़ोसी मकान मालिक को जोर-जोर से आवाज लगाने लगे। उन्हें लगता है कि शायद उन लोगों ने घर में घुसकर इस घटना को अंजाम दिया हो।

हर पहलु पर की जाएगी जांच
डीएसपी राजेश लोहाण का कहना है कि महिला की हत्या मामले की जांच हर पहलु पर की जाएगी। घर में तीन सदस्य और इनमें से महिला का उनसे अलग सोना भी संदेह के घेरे में है। महिला के सिर, गर्दन और मुंह पर चोट के निशान हैं। ऐसे में महिला की चीखपुकार दूर तक जानी तय थी। पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें