फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भौंकने पर डॉगी को डंडे से पीटकर मार डाला

Fri, 29 Apr 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
कुत्‍ता
विज्ञापन
प्रताप विहार में एक केबल कारोबारी ने बृहस्पतिवार सुबह भौंकने पर डॉगी को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। घटना से गुस्साई महिलाओं ने विजयनगर थाने में तहरीर देकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन


प्रताप विहार की एफ-ब्लॉक  कालोनी में रहने वालीं संगीता, परमेश्वरी, मंजू देवी, नीतू, चंद्रवती समेत अन्य युवतियों और महिलाओं ने बताया कि डॉगी को उन लोगों ने पाला था। वह अजनबी लोगों को गली के अंदर नहीं घुसने देता था।

दूसरी गली में एक केबल कारोबारी रहता है, वह अक्सर शराब के नशे में गली के बाहर से गुजरता है, जिसे देखकर डॉगी भाैंकता था। बृहस्पतिवार सुबह कारोबारी को देखकर डॉगी भौंका, इस पर उसने सिर में डंडे मारकर उसकी जान ले ली। वारदात की सूचना कंट्रोल रूम में दी गई। एसओ विजयनगर का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन


डिप्रेशन में आंटी, पुलिस बुलाई
प्रताप विहार की एक कालोनी में इन दिनों डॉगी की वजह से एक महिला डिप्रेशन में आ गई हैं। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है। महिला हरिंद्र कौर हाउसवाइफ हैं। वह प्रताप विहार स्थित ई-ब्लॉक कालोनी में रहती हैं।

उन्होंने आरोप लगाया है कि डॉगी पालतू है, लेकिन उसे घर में रखने के बजाय रात के वक्त बाहर रखा जाता है। वह रातभर भौंकता है, जिससे उनकी नींद पूरी नहीं होती। इससे वह डिप्रेशन में आ गई हैं।

कई बार शिकायत की गई, लेकिन डॉगी को उसके मालिक घर के बाहर ही बांध रहे हैं। डॉगी के मालिक के खिलाफ  कार्रवाई की मांग को लेकर महिला ने कंट्रोल रूम में कॉल कर पुलिस बुला ली। पुलिस ने उन्हें समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें