फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी पिता को भेजा जेल, चाचा की तलाश

Sun, 10 Jul 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
हत्‍या
विज्ञापन
करनाल जिले के गांव शेखपुरा में शादी से पहले मंगेतर के घर जाने पर बेटी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता करनैल सिंह को रविवार को अदालत के सामने पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं, पुलिस आरोपी चाचा की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि गांव शेखपुरा में करनैल सिंह की 11वीं में पढ़ने वाली बेटी रिंकी का रिश्ता कैथल के गांव प्यौदा निवासी जयभगवान के साथ तय हुआ था। लड़की नाबालिग थी, इसलिए उसकी शादी नहीं हो सकी थी। रिंकी कई बार जयभगवान के साथ फोन पर बात करती थी, जो उसके पिता को नागवार गुजरता था। कई बार रिंकी को फोन न करने को लेकर कहा गया था, लेकिन वह मानी नहीं। दो दिन पहले करनैल सिंह ने अपने घर के नंबर पर फोन किया तो वह बार-बार व्यस्त आता रहा। इस पर गुस्साए करनैल सिंह घर पहुंचे और बेटी से पूछा कि फोन क्यों बिजी था तो रिंकी ने बताया कि कंपनी का फोन था, इस पर जब करनैल सिंह ने फोन चेक किया तो फोन जयभगवान का मिला।

इस पर पिता ने रिंकी को कड़ी डांट लगाई और उसे आगे से फोन न करने की चेतावनी भी दे डाली। इससे नाराज होकर जयभगवान के पास प्यौदा चली गई। इसकी सूचना रिंकी के परिजनों को दी गई। इस पर जयभगवान की मां बोहती देवी, जयभगवान के ताऊ का लड़का बिजेंद्र व बिजेंद्र की मां सोना देवी रिंकी को लेकर गांव शेखपुरा पहुंचे। इस पर करनैल सिंह ने गांव के बाहर ही कार को रुकवा लिया और उन पर तलवारों से हमला कर दिया। करनैल सिंह ने सड़क पर ही अपनी बेटी के दोनों हाथ काटे और फिर गर्दन काट डाली। इस दौैरान लड़की का चाचा भी मौजूद रहा।
विज्ञापन


हमले में रिंकी को छोड़ने आए तीनों भी घायल हो गए। बाद में पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। वहीं, शनिवार को आरोपी करनैल सिंह ने जलमाना पुलिस चौकी में सरेंडर कर दिया। इस बारे में असंध थाना प्रभारी हरविंद्र सिंह का कहना है कि हत्यारोपी करनैल सिंह को अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें