फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: मां ने बेटी पर लगाया ग्रीस में बेटे की हत्या कराने का आरोप, शव लाने की मांग के लिए दिया धरना

Sat, 15 Jan 2022 11:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

विक्रम की मां ने परिवार के साथ लघु सचिवालय पर रोष जताया। उन्हाेंने ग्रीस से शव लाने की मांग के लिए अनिश्चितकालीन धरना दिया और कहा कि सोमवार तक शव नहीं आया तो यहीं जान दे देगी।
विज्ञापन
अपने बेटे का शव ग्रीस से भारत मंगवाने के लिए करनाल में धरने पर बैठी मां व अन्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रीस में हुई विक्रम की मौत के मामले में उसकी मां हरमीत कौर ने परिवार के साथ शनिवार को हरियाणा के करनाल लघु सचिवालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना दिया। उनका कहना है कि यदि सोमवार तक प्रशासन ने उसके बेटे विक्रम का शव ग्रीस देश से नहीं मंगवाया तो वह धरना स्थल पर ही जान दे देगी।

विज्ञापन


मां ने अपनी बेटी प्रभजोत कौर पर ही भाई विक्रम की हत्या का आरोप लगाया हुआ है। हालांकि इस मामले में प्रभजोत और एजेंट निरवैर गिरफ्तार हो चुके हैं लेकिन परिजन का कहना है कि पुलिस ने अभी तक अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। वे विक्रम के शव को भारत में लाने के लिए भाजपा के जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से भी मिल चुके हैं लेकिन उन्हें आश्वासन ही दिया जा रहा है। 

बता दें 22 सितंबर को करनाल की बसंत विहार निवासी हरमीत कौर ने सदर थाना में मामला दर्ज करवाया हुआ है। जिसमें उसने आरोप लगाए हुए हैं कि उसकी बेटी प्रभजोत कौर ने अपने एजेंट निरवैर सिंह, सोनू, पलविंद्र व सुखदेव सिंह के साथ मिलकर उसके बेटे विक्रम को ग्रीस में भेजकर लापता कर दिया है। उनसे दस लाख रुपये भी ले लिए। विक्रम आरोपी प्रभजोत का सगा भाई है। प्रभजोत आरोपी एजेंट निरवैर के साथ रह रही थी।
विज्ञापन


इसी कारण उसने विक्रम का लापता कर दिया। इसके बाद उन्हें 2 जनवरी को पता चला की विक्रम की तो मौत हो चुकी हे। इसके बाद परिजनों ने लघु सचिवालय पहुंचकर रोष प्रकट किया और प्रभजोत व एजेंट निरवैर पर विक्रम की हत्या कराने का आरोप लगाया। धोखाधड़ी के मामले में पुलिस की सीआईए टू टीम ने प्रभजोत व निरवैर को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भी भेज दिया है। धरने पर सुभाष कोच, हन्नी, चाचा गुरविंद्र सिंह, कर्मजीत कौर बुआ, दादी सुरजीत कौर, मामा रणजीत सिंह बैठे हैं।

पुलिस नहीं पकड़ रही अन्य आरोपियों को

विक्रम की मां हरमीत कौर व कोच सुभाष का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में खानपूर्ति की है। पुलिस ने आरोपी प्रभजोत व निरवैर को तो गिरफ्तार कर लिया है लेकिन अन्य आरोपी पलविंद्र सिंह, सोनू व सुखदेव को गिरफ्तार नहीं किया है। सुखदेव पुलिस कर्मचारी है। इसलिए पुलिस उन्हें बचा रही है। वहीं इस मामले में अन्य आरोपी अभी तक फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें