फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in Karnal: ट्रक की चपेट में आकर मां और छह माह के मासूम की मौत, तीन की हालत गंभीर

Thu, 29 Dec 2022 10:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

हादसे में पति, दूसरा बच्चा और अन्य बाइक सवार की हालत गंभीर है। दो बाइकों की टक्कर के बाद ब्रह्मानंद चौक के पास शाम के समय हादसा हुआ। चावल से भरा ट्रक छोड़कर चालक भाग निकला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीरdemo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल में दो बाइकों की भिड़ंत के बाद ट्रक की चपेट में आने से मां और उसके छह माह के बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि महिला का पति और उसका पांच साल का एक बेटा व दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चावल से भरा ट्रक छोड़कर चालक भाग निकला।

विज्ञापन


लोगों ने मां ज्योति और बेटे सिद्धार्थ का शव ट्रक के नीचे से निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पति और पांच साल के बेटे और दूसरे बाइक सवार युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायलों की हालत गंभीर बनी है। मृतक मूल रूप से जींद के रहने वाले थे। मृतक महिला का पति वीरेंद्र करनाल के मंगल कॉलोनी पार्ट टू में परिवार के साथ रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया।

मूल रूप से जींद के राजनगर अपोलो रोड निवासी वीरेंद्र अपनी पत्नी ज्योति और बेटे सिद्धार्थ (छह माह) और हार्दिक (पांच साल) को बाइक पर बैठाकर घोघड़ीपुर फाटक से नमस्ते चौक की तरफ जा रहा था। इसी दौरान एक अन्य बाइक सवार विक्र म गलत दिशा से आया जिससे दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


इसी दौरान वहां से गुजर रहे चावल से भरे ट्रक की चपेट में ज्योति और उसका छह माह का बेटा आ गया और दोनों की मौत हो गई। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शवों की शिनाख्त की। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

सेक्टर-4 पुलिस चौकी के एसआई ने बताया कि दो बाइकों की टक्कर के बाद महिला और उसका बेटा ट्रक की चपेट में आ गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। महिला के पति और दूसरे बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। -जितेंद्र कुमार, चौकी प्रभारी सेक्टर-चार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें