फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पिस्तौल के बल पर अपहरण किया, बाद में सौ रुपये देकर कहा जाओ

Thu, 07 Jul 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
सन्‍नी बक्‍शी जिसका अपहरण हुआ था - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करनाल जिले के नीलोखेड़ी स्थित पोल्ट्री एरिया निवासी एक युवक का कार सवार युवकों ने पिस्तौल के बल पर अपहरण कर लिया। हालांकि, देर रात उसके हाथों और गर्दन पर टैटू नहीं मिलने पर उसे लाडवा के पास छोड़ दिया। इतना ही नहीं युवकों ने उसे सौ रुपये घर पहुंचे का किराया भी दिया। किसी तरह पीड़ित घर पहुंचा और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन


सोमवार को रात करीब साढ़े दस बजे पोल्ट्री एरिया निवासी सन्नी बक्शी पंजाबी ढाबे से दाल पैक कराने के बाद अपनी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से पोल्ट्री एरिया जा रहा था। पॉलिटेक्निक के गेट के सामने एक एसेंट कार सवार युवकों ने उसकी कार का रास्ता रोक लिया। एसेंट कार में सवार दो युवक नीचे उतरे और सन्नी बक्शी से गाली गलौच की और पिटाई शुरू कर दी। इतने में एक व्यक्ति कार से उतरा और सन्नी की कनपटी पर रिवाल्वर रख दी और उसे कार से उतार कर एसेेंट में ले गए। एक युवक सन्नी की कार में सवार हो गया और सन्नी की कार को अपनी कार के पीछे लगा दिया।

पुलिस को दी शिकायत में युवक ने बताया कि अपहरणकर्ता दोनों कारों को जीटी रोड पर ले आए। रास्ते में पेट्रोल पंप से सन्नी की कार में डीजल डलवाया गया। इसके बाद युवक बेरसाल गांव की तरफ दोनों कारों को ले गए। अचानक एसेंट बंद हो गई। अपहरणकर्ताओं ने सन्नी के शरीर को टटोलना शुरू कर दिया। उन्होंने सन्नी की बाजू और गर्दन पर बने टैचू की जांच की गई तो सन्नी की बाजू व गर्दन पर कोई टैटू नहीं मिला।
विज्ञापन


तब तक युवक सन्नी को लाडवा की तरफ ले गए और कहने लगे कि तुम वह आदमी नहीं हो हम जिसका अपहरण करना चाहते थे। सन्नी के बार-बार मिन्नत व खुशामद करने पर युवकों ने उसे लाडवा-शाहबाद रोड पर छोड़ दिया तथा उसे किराए के लिए एक सौ रुपये भी दिए। सन्नी सुबह 6 बजे किसी तरह नीलोखेड़ी वापस पहुंचा। जब देर रात सन्नी घर नहीं पहुंचा तो उसके परिवार वालों ने रात को ही पुलिस में रपट दर्ज करवाई। बुटाना थाना प्रभारी राजबीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें