फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: जहरीला पदार्थ खाने से मां-बेटी की मौत, पति और सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का केस

Wed, 04 Oct 2023 11:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल के बुटाना थानाक्षेत्र में जहरीले पदार्थ के सेवन से मां और उसकी चार माह की बच्ची की मौत हो गई। मायके वालों ने महिला के पति और सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुटाना थाना क्षेत्र के लाठरो गांव निवासी महिला की शादी चार साल पहले अंकुश के साथ हुई थी। चार माह पहले महिला के अस्पताल में ऑपरेशन से बेटी हुई थी। परिजनों का आरोप है कि बेटी होने के बाद महिला को प्रताड़ित किया जाने लगा। परिजनों का यह भी आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित करते थे।

जबकि शादी में उन्होंने अपनी हैसियत से अधिक सामान दिया था। कई बार तो आरोपियों ने मारपीट कर उनकी बेटी को घर से निकाल दिया। बेटी के ससुराल वालों को समझाया मगर वह नहीं माने। इस कारण ससुराल में उनकी बेटी दुखी रहती थी। चार माह पहले महिला के ऑपरेशन से बेटी हुई थी।
विज्ञापन


महिला के मायके वालों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग बेटे की आस रखते थे, मगर बेटा नहीं हो सका। इसी के चलते उनकी बेटी और बच्ची को जहर देकर मार दिया गया। मृतक महिला के भाई गुरमीत ने महिला के पति अंकुश, पिता जसवंत मां के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है।

परिजनों के बयान के आधार पर पति और उसके मां-बाप के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। बच्ची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - जगदीश कुमार, थाना प्रभारी

गांव में सास-ससुर की छवि अच्छी है, ऐसा नहीं लगता है कि उन्होंने जहर दिया है। हो सकता है कि पति-पत्नी के बीच अनबन हो गई हो और महिला ने गुस्से में आकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। सास-ससुर को इस केस में गलत फंसाया जा रहा है। -बलजीत, सरपंच पति
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें