फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: बिरयानी के पैसों के लेनदेन पर बढ़ा विवाद, ढाबा संचालक ने ग्राहक को मारी दो गोली

Mon, 06 Feb 2023 12:04 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

डीसी कालोनी के रहने वाले तरणदीप सेल का काम करता है। रविवार देर रात वह अपने साथी के साथ मेरठ रोड स्थित रिहान चिकन ढाबे पर बिरयानी खाने गया था। इसी दौरान बिरयानी के पैसों के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल में चिकन बिरयानी के पैसों के लेन-देन को लेकर ढाबा संचालक और ग्राहक के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान ढाबा संचालक ने व्यक्ति को गोली मार दी। दो गोली लगने से व्यक्ति घायल हो गया। रोहतक पीजीआई में घायल का उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस को हमलावरों का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन




डीसी कालोनी के रहने वाले तरणदीप सेल का काम करता है। रविवार देर रात वह अपने साथी के साथ मेरठ रोड स्थित रिहान चिकन ढाबे पर बिरयानी खाने गया था। इसी दौरान बिरयानी के पैसों के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई। ढाबा मालिक कृष्ण मौके पर आया। जिसके बाद कृष्ण और तरणदीप में भी गाली-गलौज हुई। तरणदीप ने पत्थर मारकर कृष्ण की कार का शीशा तोड़ दिया। जिसके बाद कृष्ण का गुस्सा भड़क गया और लाइसेंसी रिवाल्वर से तरणदीप को दो गोली मार दी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार ना होने के चलते उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। आरोपी कृष्ण को पुलिस ने हिरासत में लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें