फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल का व्यापारी हत्याकांड: विदेश में बैठे गोगी गैंग के सागर की गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल की मदद लेगी पुलिस

Tue, 26 Sep 2023 02:59 PM IST
नवीन दलाल संजू कुमार, करनाल (हरियाणा)

सार

करनाल के झंझाड़ी निवासी जयभगवान (64) गांव में ही किराना की दुकान चलाता था। इसी दौरान कार सवार करीब पांच बदमाश आए और दुकान पर बैठे जयभगवान पर ताबड़तोड़ गोलियों बरसानी शुरू कर दी। अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल की मदद से प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैंगवार में झंझाड़ी में कार सवार पांच शूटरों ने दुकान में व्यापारी को 29 गोलियां मारी थी। इसका खुलासा व्यापारी के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस ने किया है। सूत्रों के अनुसार शूटरों ने इस वारदात में स्वचालित और नौ एमएम पिस्तौल का इस्तेमाल किया था। इस वारदात के बाद अमेरिका में रह रहे दिल्ली के गोगी गैंग से जुड़े अंजनथली के पूर्व सरपंच के बेटे सागर चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर व्यापारी जयभगवान की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। जिसके बाद पुलिस गैंगवार रोकने के लिए इंटरपोल की मदद लेकर आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास में जुट गई है। सोमवार को व्यापारी के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद गांव में परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


मृतक के परिवार की बढ़ाई सुरक्षा
झंझाड़ी निवासी जयभगवान (64) गांव में ही किराना की दुकान चलाता था। रोजाना की तरह उसने रविवार को सुबह छह बजे दुकान खोली थी। धर्मबीर और उसके भाई दुकान पर एक साथ आए थे। सुबह करीब 9:30 बजे धर्मबीर भोजन करने घर चला गया था। दुकान पर जयभगवान अकेला था। इसी दौरान कार सवार करीब पांच बदमाश आए और दुकान पर बैठे जयभगवान पर ताबड़तोड़ गोलियों बरसानी शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर भाई धर्मबीर उस तरफ दौड़ा तो बदमाश फरार हो चुके थे।

धर्मबीर ने जयभगवान को लहूलुहान हालत में देखा। इसी दौरान गांव के पास से गुजर रही एम्बुलेंस को लोगों ने रोका और आनन-फानन व्यापारी को एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, मगर वहां पर डॉक्टरों ने इलाज करने से मना कर दिया। जिसके बाद परिजन सिविल अस्पताल के ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर व्यापारी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। व्यापारी की हत्या के बाद पुलिस ने उसके परिवार के सदस्यों की सुरक्षा बढ़ा दी है। पीसीआर और डायल 112 के अलावा सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

 

बदमाशों ने मौके पर खड़े लोगों को दी थी धमकी

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आई-20 कार में सवार होकर करीब पांच से छह बदमाश आए और दुकान के पास गाड़ी से उतरे फिर व्यापारी पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। मौके पर खड़े लोगों को बदमाशों ने धमकी दी कि कोई आगे आया तो मार देंगे। डर के कारण कोई आगे नहीं आया और बदमाश हथियार लहराते हुए भाग निकले।

शुक्र है घर चला गया था : धर्मबीर

घर से धर्मबीर और उसके भाई जयभगवान दुकान पर एक साथ आए थे। करीब 9:30 बजे धर्मबीर घर पर खाना खाने के लिए चला गया। धर्मबीर के जाने के पौने घंटे बाद कार सवार बदमाश आ गए। जयभगवान को दुकान में बैठा देख ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनने के बाद धर्मबीर दौड़ा। तब तक बदमाश भाग चुके थे।
विज्ञापन

अधिकारी के अनुसार

इंटरपोल की मदद के साथ-साथ हर तरह से आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि अप्रिय घटनाओं को रोका जा सके। गैंगस्टरों की तलाश में पुलिस टीम जुटी है। - सतेंद्र गुप्ता, आईजी करनाल रेंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें