फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: महिला सरपंच के ससुर को मारी गोली, तीन हमलावरों ने घर में घुसकर की वारदात

Sat, 02 Nov 2024 01:15 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मूनक, करनाल (हरियाणा)

सार

पुलिस ने तीन नामजद और पांच अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तीन हमलावरों ने घर में घुसकर वारदात की है। घायल निजी अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल के मूनक में भम्भरेहडी गांव में महिला सरपंच के ससुर पर रंजिश के चलते घर में घुसकर गोली चला दी गई। गोली लगने से घायल 62 वर्षीय महेंद्र को करनाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन हमलावरों ने पांच-छह राउंड फायर किए हैं। मूनक थाना पुलिस ने तीन नामजद और पांच अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शिकायत के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे महेंद्र अपने घर में बैठा था। अचानक तीन युवकों ने घर में घुसकर उन पर गोली चला दी। बताया जाता है कि हमलावर एक बाइक पर सवार होकर आए थे, जिन्होंने अपने मुंह ढके हुए थे। गोली की आवाज सुनकर घायल महेंद्र के छोटे भाई जयेंद्र ने एक हमलावर को पकड़ लिया।

वह जयेंद्र को गोली मारने का भय दिखाकर छूटकर भागने में सफल हो गया। जयेंद्र ने बताया कि हमलावर कल से रेकी कर रहे थे। उन्होंने इस घटना को अंजाम देने के लिए आज का दिन उचित समझा क्योंकि अमावस्या के कारण परिवार के लोग इकट्ठा होकर पितरों की पूजा करने के लिए खेत में जाते और बाद में सारा परिवार घर पर ही इकट्ठा होता है।
विज्ञापन


जयेंद्र ने बताया कि बाहर आवाज आने से उसे ऐसा लगा कि जैसे बाहर कोई बच्चे पटाखे बजा रहे हैं और कोई पटाखे से घायल हो गया है। इस वह बाहर निकला तो देखा कि तीन युवक जो सफेद, काली, मटियाली टी-शर्ट पहने हुए थे, हाथों में पिस्टल लिए हुए थे। घायल का बेटा अजय कुमार व उसका बेटा घर में चाय पी रहे थे आवाज सुनकर वह भी दौड़कर बाहर आए। इतने में हमलावर हाथ में पिस्टल लिए हुए फरार हो गए।

हमलावरों की पहचान के लिए गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। पुलिस ने घायल महेंद्र सिंह के पुत्र अजय की शिकायत पर तीन नामजद व पांच अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। - दर्शन सिंह, थाना प्रभारी, मूनक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें