फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के चरित्र पर शक होने पर नहर में डुबोकर की हत्या

Fri, 17 Jun 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने प्रेमिका के चरित्र पर शक होने के चलते नहाते वक्त नहर में डुबोकर उसकी हत्या कर दी गई और शव को नहर में बहा दिया। इसके बाद प्रेमिका की दस साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर जान से मारने की कोशिश की। इसका खुलासा सीआईए-2 ने आरोपी को पकड़कर किया है। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। दूसरी तरफ प्रेमिका का शव ढुंढने में पुलिस ने गोताखोर लगा दिए हैं।
विज्ञापन


एसपी पंकज नैन ने प्रेसवार्ता में सीआईए टू टीम की प्रशंसा करते हुए बताया कि 15 जून को महिला थाना में व्यक्ति ने शिकायत दी कि आरोपी कृष्ण ने उसकी भांजी के साथ रेप किया और उसे जान से मारने की कोशिश भी की। इसकी जांच सीआईए-2 को दी और सीआईए टू के इंचार्ज आजाद सिंह ने तत्परता दिखाते हुए गुरुवार सुबह आरोपी कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसकी प्रेमिका की बड़ी बेटी एक गांव में ब्याही थी और उसकी प्रेमिका भी बेटी के घर गई थी। आरोपी प्रेमिका को उसकी बेटी के घर से चार जून को लेकर आया और रास्ते में गगसीना नहर के पास उसके साथ रेप करके गगसीना नहर में डुबोकर हत्या कर दी। उसके शव को नदी में ही बहा दिया।

 एसपी ने पंकज नैन ने बताया कि 13 जून को आरोपी फिर से प्रेमिका की बड़ी के घर पहुंचा और बेटी से कहा कि उसकी मां का एक्सीडेंट हो गया है। इससे उसे काफी चोटें आई हैं और वह उसकी छोटी बहन से मिलना चाहती है। वह प्रेमिका की छोटी बेटी को लेकर करनाल के लिए चल पड़ा। रास्ते में उसने खाली पड़े खेतों व जंगल जैसे एरिया में बच्ची के साथ रेप किया और उसे मरा हुआ समझकर वहीं फेंक कर चला गया। अब बच्ची की हालत ठीक है।
विज्ञापन


अस्पताल से चला दोनों में प्रेम प्रसंग
सीआईए टू इंचार्ज आजाद सिंह ने बताया कि दोनों का प्रेम प्रसंग सरकारी अस्पताल से शुरू हुआ। सरकारी अस्पताल में कृष्ण अपने पिता का इलाज करवा रहा था और उधर महिला भी दवाई लेने आती थी। महिला के पति की मौत हो गई। इससे कृष्ण का उनके घर आना जाना लगा रहा। अब कृष्ण को प्रेमिका के चरित्र पर शक होने लगा। इस कारण उसने उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें