फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से गैंगरेप के तीनों आरोपी गिरफ्तार

Fri, 22 Jul 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
गैंगरेप के आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करनाल के एक होटल में महिला से गैंगरेप मामले में पुुुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार शाम को एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि तीन लोगों ने उसके साथ होटल में ले जाकर गैंगरेप किया है। पीड़ित महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया तो उसमें भी गैंगरेप की पुष्टि हुई थी। एसपी पंकज नैन ने मामले में कार्रवाई की जिम्मेवारी सीआईए 2 को दी थी। सीआईए 2 की टीम ने वीरवार सुबह तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला सोनीपत जिले के एक गांव की पूर्व सरपंच है।
विज्ञापन


महिला ने पुलिस की दी शिकायत में आरोप लगाया था कि युवक जसबीर वासी आदर्श कॉलोनी और उसके दो साथी निखिल वासी गीता कॉलोनी और दिपंाशु वासी सेक्टर सात करनाल ने उसके साथ शहर के एक होटल में दुष्कर्म किया है। उसके बाद तीनों आरोपी युवती को बेहोशी की हालत में ऑटो में बैठाकर फरार हो गए थे। पुलिस अधीक्षक पंकज नैन में मामले की कार्रवाई सीआईए 2 इंचार्ज आजाद सिंह और स्पेशल स्टाफ के इंचार्ज कर्मबीर सिंह को सौंपी थी।

पुलिस ने रातभर छापेमार कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक पंकज नैन ने बताया कि तीनों आरोपियों जसबीर उर्फ जस्सी निवासी आदर्श कॉलोनी असंध, निखिल वासी गीता कॉलोनी असंध व दिपांशु वासी सेक्टर सात करनाल को बस स्टैंड एरिया से भागने की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें