फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साध्वी देवा ठाकुर समेत चार को जेल, तीन अभी भी फरार

Thu, 24 Nov 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
साध्वी देवा ठाकुर समेत चार को जेल, तीन अभी भी फरार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बीती 15 नवंबर को रेलवे रोड स्थित सावित्री लॉन में एक शादी समारोह के दौरान साध्वी देवा ठाकुर व उसके छह समर्थकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी, जिसमें दूल्हे की मौसी सुनीता की मौत हो गई थी और एक 11 साल की बच्ची समेत चार लोग घायल हो गए थे। इसी मामले में बुधवार को साध्वी देवा ठाकुर समेत उसके तीन साथियों को अदालत ने जेल भेज दिया। वहीं, पुलिस ने साध्वी की निशानदेही पर तीन साथियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में प्रयोग हुए चार हथियार, चार दर्जन से अधिक कारतूस और साध्वी की गाड़ी को भी बरामद किया है। वहीं, अभी साध्वी के तीन और साथी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन


सिटी थाना पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। पुलिस ने साध्वी के तीन अन्य साथी शुभम निवासी निसिंग, देवेंद्र निवासी सांभी और मलकीत सिंह निवासी रमाणा रमाणी के मलकीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। सिटी थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश में छापामारी जारी है।

भूपेंद्र राठौड़ लड़ेंगे साध्वी का केस
पहले दिन वकील कैलाश चौहान के साथ अदालत में समर्पण करने वाली साध्वी देवा ठाकुर का केस अब जाने माने एडवोकेट भूपेंद्र राठौड़ लड़ेंगे। बुधवार को साध्वी की तरफ से भूपेंद्र राठौड़ अदालत में पेश हुए। इस बारे में एडवोकेट राठौड़ का कहना है कि साध्वी पर पुलिस ने गलत तरीके से हत्या व हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है। वे इस मामले को अदालत में पूर्व करेंगे और ये केस केवल गैर इरादतन का है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जानबूझकर इस मामले की वीडियो नहीं देखी है। उधर, पेशी के बाद साध्वी ने कहा कि वे इस मामले में न्याय चाहती हैं। इस मामले में पैलेस संचालक समेत दूल्हा परिवार के भी तीन सदस्य हवाई फायर कर रहे थे, ऐसे में पुलिस को उनके खिलाफ भी कार्रवाई करनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें