फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी पासपोर्ट मामला: पांच और आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार में फर्जी दस्तावेज बनाने वाला भी काबू

Wed, 23 Feb 2022 01:57 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

अब तक करनाल में फर्जी पासपोर्ट मामले में आठ केस दर्ज हो चुके हैं। इस मामले में अब तक करीब 30 से अधिक आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन
पासपोर्ट - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्जी पासपोर्ट मामले में पुलिस ने पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से तीन को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। दो आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने बुटाना थाने में एक और मामला दर्ज किया है। अब तक जिले में फर्जी पासपोर्ट मामले में आठ केस दर्ज हो चुके हैं। इस मामले में अब तक करीब 30 से अधिक आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। 

विज्ञापन


करनाल के एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि सीआईए वन करनाल की टीम ने दो अलग-अलग मामलों में आरोपी गुरमीत सिंह निवासी गांव लुहारा जिला जालंधर, पंजाब व गिरिराज सिंह निवासी हजारा, जिला जालंधर, पंजाब को 20 फरवरी की रात जालंधर से गिरफ्तार किया था।

आरोपी गुरमीत व गिरिराज ने करनाल के फर्जी पते पर अपने पासपोर्ट बनवाए थे। दोनों आरोपियों के पासपोर्ट बनवाने के लिए पूर्व में गिरफ्तार आरोपी महेश नारंग, महेश नारंग का बेटा व सुनील लांबा ने मिलकर फर्जी कागजात तैयार किए और पासपोर्ट बनवाने में मदद की थी। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। 
विज्ञापन


बुटाना थाने में दर्ज फर्जी पासपोर्ट बनवाने के एक और मामले में दो आरोपियों कृष्ण व कुलदीप निवासी बुटाना जिला करनाल को 17 फरवरी को गिरफ्तार किया था। रिमांड के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी कुलदीप ने आरोपी कृष्ण का पासपोर्ट बनवाने के लिए 50 हजार रुपये लेकर किसी अन्य पते के फर्जी कागजात तैयार करवाए थे। आरोपी फर्जी पते पर पासपोर्ट बनवा पाते इससे पहले ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था। रिमांड में आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप, प्रिंटर, स्कैनर, एक मोबाइल व नकदी बरामद की गई है। 

फर्जी पासपोर्ट बरामद
एक मामले में डिटेक्टिव स्टाफ करनाल की टीम ने आरोपी रणजीत सिंह उर्फ गुरमनदीप निवासी गांव ढाला जिला मोगा, पंजाब को 18 फरवरी को गिरफ्तार किया था। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी रणजीत सिंह ने गुरमनदीप नाम से करनाल के पते पर अपना पासपोर्ट बनवाया था। जिसमें पूर्व में गिरफ्तार आरोपी मनजीत व महेश नारंग ने फर्जी कागजात तैयार किए थे व पासपोर्ट बनवाने में मदद की थी। आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया था। जिसमें आरोपी द्वारा बनवाए गए फर्जी पासपोर्ट बरामद किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें