सौतले बाप द्वारा
नाबालिग बेटी से 3 महीने तक दुराचार के आरोप में पुलिस ने आरोपी पिता को
गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद पीड़िता का मेडिकल कराया गया, जहां उसके साथ
दुराचार की पुष्टि हुई। साथ ही रविवार को ही उसकी काउंसलिंग भी कराई गई।
शनिवार को पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग ने बताया था कि उसकी माता की
दूसरी शादी कैथल के बड़सिकरी निवासी जगदीश के साथ हुई।
इसके बाद से वह अपने
सौतेले पिता जगदीश के साथ करनाल में ही रह रही थी। पिछले कुछ समय से उसकी
मां दिल की बीमारी से पीड़ित चल रही है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में
बताया था कि आरोपी ने उसे यह कहा था कि वह उसकी मां के लिए दवा तभी लाएगा
जब वह उसके साथ सोएगी। मजबूरी में पीड़िता ने ऐसा ही किया। इसके बाद तीन
माह तक आरोपी बेटी की अस्मत लूटता रहा। इस दौरान उसकी मां ज्यादा बीमार हो
गई। पीड़िता ने बीमार मां को सारी बात बता दी। इस पर उसकी मां ने थाने में
पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस के सामने यह भी खुलासा हुआ
था कि आरोपी दोनों बेटियों के साथ छेड़छाड़ करता था।