सेक्टर-तीन स्थित एक साबुन फैक्ट्री में कार्यरत मजदूर का शव फैक्ट्री के पास ही एक पेड़ पर लटकता मिला। मृतक की पहचान सदर बाजार निवासी योगेश पुत्र गौरव के रूप में हुई है। वह पिछले दो सालों से फैक्ट्री में मजदूरी का काम कर रहा था। नववर्ष पर भी वह काम के सिलसिले में ही घर से निकला था। अभी तक उसके फांसी लेने के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है तथा मामले की गहनता से छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक सदर बाजार निवासी योगेश शुक्रवार को नए साल के दिन भी काम के सिलसिले में ही फैक्ट्री गया था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। योगेश के पास फोन भी नहीं था, इससे उसका परिजनों के साथ भी कोई संपर्क नहीं हुआ। शनिवार को सुबह उसके साथ काम करने वाले किसी अन्य मजदूर ने उसके पिता गौरव को योगेश द्वारा फैक्ट्री के पास ही एक पेड़ पर फांसी लगाने की बात बताई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।