फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौर के ग्रामीणों ने घेरा थाना, हंगामा

Sat, 02 Jan 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
 बहादुरगढ़ के गांव  कन्नौर से शुक्रवार रात कार सवार लोगों ने एक किशोरी का अगवा कर लिया था। किशोरी की बरामदगी न होने से  गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार को थाने का घेराव कर हंगामा किया।
विज्ञापन



ग्रामीणों का गुस्सा देखकर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली।

गांव कनौर की एक (15) लड़की शुक्रवार शाम अपनी चाची के साथ खेत की ओर जा रही थी। रास्ते में मारुति वैन सवार पांच लोगों ने किशोरी को गाड़ी में डाल लिया और ले गए। विरोध करने पर आरोपियों ने चाची को घायल कर दिया था।


दूसरे दिन किशोरी की बरामदगी के लिए और अनहोनी की आशंका से परेशान ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर लिया। उन्होेंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और धरने पर बैठे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



इंस्पेक्टर पूनिया के किशोरी की बरामदगी और आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया तब जाकर लोग शांत हुए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें