फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: जेल में नशा पहुंचाने वाले चालक को गाड़ी के साथ दबोचा, आरोपी से तीन बड़े पैकेट बरामद

Thu, 17 Aug 2023 03:14 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

16 अगस्त को जिला जेल में में वेस्ट रोटी उठाने के लिए ड्राइवर गाड़ी लेकर आता है। दोपहर करीब तीन बजे अंबाला के मॉडल टाउन निवासी अर्जुन टाटा गाड़ी लेकर वेस्ट रोटी उठाने के लिए जिला कारागार करना पहुंचा। जेल प्रशासन को सूचना मिली की गाड़ी में नशा छिपाकर जेल के अंदर सप्लाई किया जाना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल जिला कारागार में नशा ले जाते हुए गाड़ी चालक को सिक्योरिटी कर्मियों ने दबोच लिया। चालक गाड़ी में छिपाकर तीन बड़े पैकेट में नशीला पदार्थ जेल के अंदर लेकर जा रहा था। रामनगर थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार
16 अगस्त को जिला जेल में में वेस्ट रोटी उठाने के लिए ड्राइवर गाड़ी लेकर आता है। दोपहर करीब तीन बजे अंबाला के मॉडल टाउन निवासी अर्जुन टाटा गाड़ी लेकर वेस्ट रोटी उठाने के लिए जिला कारागार करना पहुंचा। जेल प्रशासन को सूचना मिली की गाड़ी में नशा छिपाकर जेल के अंदर सप्लाई किया जाना है। जिसके बाद जेल प्रशासन ने सख्ती की।

क्यूआरटी टीम में तैनात वार्डर बलजीत, राजीव, मक्खन आदि ने गाड़ी को रोका और चेकिंग की। चेकिंग के दौरान गाड़ी में तीन पैकेट मिले। जिनके अंदर सुलफा, नशीली गोलियां आदि बरामद किया गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। आरोपी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


आरोपी चालक पहले भी पहुंचाता था जेल में नशा
आरोपी चालक जेल के अंदर से वेस्ट सामान लेकर गाड़ी में जाता था। इसी दौरान वह गाड़ी में छिपाकर नशीला पदार्थ भी जेल के अंदर बंदियों तक पहुंचाता था। इसके बारे में किसी को भी भनक नहीं हुई। जेल में से ही मुखबरी होने पर आरोपी चालक को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें