फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal: कीर्तन में गया था परिवार, चोरों ने नकदी और गहनों पर किया हाथ साफ

Thu, 17 Aug 2023 02:01 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

सीवन निवासी सुधीर शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी कि उसका मकान धौला दरवाजा के पास में स्थित है। 14-15 अगस्त को वह अपने परिवार के सदस्यों सहित कीर्तन में गया था। रात को करीब दो बजे वे कीर्तन से वापस आए तो देखा कि घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैथल के कस्बा सीवन में एक मकान से चोर लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी कर ले गए। जिस समय चोरी हुई, उस समय परिवार के सदस्य कस्बा में ही कीर्तन में गए हुए थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस 
सीवन निवासी सुधीर शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी कि उसका मकान धौला दरवाजा के पास में स्थित है। 14-15 अगस्त को वह अपने परिवार के सदस्यों सहित कीर्तन में गया था। रात को करीब दो बजे वे कीर्तन से वापस आए तो देखा कि घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने उनके घर में छत से प्रवेश करके घर का सामान चोरी कर लिया। चोरी हुए सामान में करीब 25 ग्राम सोने के जेवर, पांच जोड़ी चांदी की पाजेब, एक लाख 50 हजार रुपये, बेटी के जन्मदिन के उपहार व लिफाफे, मंदिर का गल्ला जिसमें करीब 10 हजार रुपये थे, ये सभी सामान शामिल है। उसे करीब दो लाख 67 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। जांच अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें