फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को आया पत्नी का फोन, रुकवाया पति का संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
महेश नगर क्षेत्र में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत के बाद घर में संस्कार की तैयारी चल रही थी। तभी मृतक से अलग रह रही उसकी पत्नी ने महेश नगर पुलिस को फोन कर सूचना दी कि बुजुर्ग को जहर देकर मारा गया है और शव का संस्कार किया जा रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचंी और पुलिस ने संस्कार रुकवा दिया और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई करते सिविल अस्पताल के डेड हाउस में रखवा दिया। पुलिस ने बया कि सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव वारिसों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

महेश नगर थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि सोमवार को थाने में चंडीगढ़ के हल्लो माजरा से एक महिला का फोन आया। जिसने पुलिस को बताया कि महेश नगर क्षेत्र स्थित कबीर नगर में एक बुजुर्ग को जहर देकर मारा गया है। फोन करने वाली महिला ने अपने आप को मृतक बुजुर्ग की पत्नी बताया और कहा कि उसका अपने पति से 19/20 साल से कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है। जिसके कारण वह अपने पति से अलग रहती है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों से बात की तो परिजनों ने बताया कि पीडब्लूयडी से रिटायर्ड 64 वर्षीय सुदर्शन कुमार की हार्ट अटैक से मौत हुई है। और बुजुर्ग पिछले लंबे समय से पैरालाइसिस का मरीज था। जिसकी सोमवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। इसके बाद महेश नगर पुलिस ने बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर कैंट सिविल अस्पताल में पहुंचाया। चंडीगढ़ से देर शाम महेश नगर थाने पहुंची महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि बुजुर्ग की हार्ट अटैक से ही मौत हुई है। पुलिस का कहना है कि मंगलवार को बुजुर्ग के शव का पोस्टमार्टम करावाया जाएगा। उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें