शहर के मुख्य बाजार में फ्रूट की दुकान चलाने वाले व्यक्ति की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। वार्ड-12 निवासी मृतक गुरविंद्र उर्फ डिप्टी की पत्नी गुरदीप कौर ने अपनी शिकायत में बताया कि वह एक घरेलू औरत है। शादी के कई वर्ष बीतने के बाद भी संतान नहीं होने से उन्होंने 15 वर्ष पूर्व एक लड़की सिमरनजीत कौर को गोद ले लिया था। उसका पति गरुविंद्र शहर के मुख्य बाजार में बीते कई वर्षों से फल की दुकान करता था। दुकान पर उनका सगा भतीजा प्रीतपाल नौकरी करता था। जिसने दो माह पूर्व नौकरी छोड़कर पंचायत में अपना हिसाब कर लिया था। आरोप है कि बीते दो माह से प्रीतपाल, कोमल पत्नी प्रीतपाल, गुरनाम, दलबीर कौर व सिमरजीत उसके पति को दुकान, प्लाट मकान, बैंक में जमा राशि व बीमा पालिसी उनके नाम करने के लिए लगातार दबाव बना रहे थे। इससे तंग आकर उन्होंने सोमवार सायं जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे निसिंग से करनाल के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने उपरोक्त लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
करंट से मौत के मामले में पुलिस से मिले
शहर की स्वर्ण एंक्लेव कालोनी में दो नवंबर को बिजली का करंट लगने से हुई घरेलू गैस सिलेंडर सप्लायर की मौत के मामले में कार्यवाही को लेकर परिजन पुलिस से मिले। उन्होंने मामले में बिजली निगम के खिलाफ शीघ्र कार्यवाही किए जाने की मांग। पुलिस ने मामले में परिजनों को उचित कानूनी कार्यवाही करने को लेकर आश्वासन करते हुए बताया कि उनकी ओर से पहले ही मामला दर्ज किया जा चुका है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। गौरतलब है कि 20 दिन पूर्व कालोनी में गैस सिलेंडर सप्लायर एक युवक को बिजली का करंट लगने से मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने बिजली विभाग पर लाइन की ढीली तारों के कारण करंट लगने का आरोप लगाया था।