फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी में विवाद के बाद मारी थी गोली

Wed, 23 Nov 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
crime news jhansi - फोटो : demo
विज्ञापन
दो दिन पूर्व बबीना के ग्राम चमरौवा में जन्मदिन की पार्टी में युवक की गोली मार कर हत्या करने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस बरामद किया है। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार की देर रात सूचना मिलने पर बबीना थानाध्यक्ष प्रवीन कुमार यादव एसआई अरविंद यादव, बृजमोहन सिंह, धीरेंद्र सिंह के साथ हाईवे पर बैदौरा पुल के पास भागने की फिराक में खडे़ हत्यारोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। झांसी पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश सिंह ने बबीना थाना परिसर में पत्रकारों के समक्ष ग्राम चमरौवा में शुक्रवार की रात राजप्रताप सिंह की हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक राजप्रताप सिंह पुत्र शिशुपाल का उसके गांव के ही राजेंद्र यादव एवं उसके पिता कल्याण सिंह से जन्मदिन की पार्टी के दौरान विवाद हो गया था। इस पर राजेन्द्र ने तमंचे से उसके सिर में गोली मार दी थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा एवं तीन कारतूस बरामद कर लिए हैं। पुलिस राजेंद्र को जेल भेजकर दूसरे आरोपी कल्याण सिंह की तलाश में जुट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें