फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: युवक की हत्या कर शव बंद स्कूल की इमारत में फेंका, परिजन कर रहे थे तलाश

Sun, 31 Jul 2022 11:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

शिव कॉलोनी निवासी नवीन शनिवार को लापता हुआ था। परिजन तलाश कर रहे थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भेजा गया। सोमवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल में नरवाना ब्रांच करनाल लिंक और एसवाईएल नहरों के अंतिम छोर (टेल ऑफ एनबीके-एसवाईएल) के समीप रविवार की शाम बंद स्कूल की इमारत में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। खून से लथपथ शव मिला है। कयास लगाए जा रहे हैं कि युवक की हत्या की गई। मृतक की शिनाख्त शिव कॉलोनी गली नंबर 13 निवासी नवीन (30) के रूप में हुई।

विज्ञापन


वह शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने रामनगर थाने में रविवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भेजा गया। सोमवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। 

करनाल शहर के पश्चिमी सिरे पर एनबीके व एसवाईएल नहरें इस बिंदू पर खत्म हो जाती हैं और यहां से दूसरी अन्य नहरें निकलती हैं। यह सुनसान क्षेत्र है। पश्चिमी यमुना नहर भी इसके साथ ही है। जिस कारण इस क्षेत्र में लोगों की आवाजाही कम होती है। इस स्थान के समीप ही एक स्कूल की बंद बिल्डिंग बताई जा रही है।
विज्ञापन


जिसके कमरे में युवक का शव मिला। नवीन के परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। सफलता नहीं मिलने पर उन्होंने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस को रविवार शाम करीब चार बजे शव की सूचना मिली। रामनगर थाना के कार्यकारी प्रभारी कप्तान सिंह व उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच की। एफएसएल की टीम को बुलाया गया और साक्ष्य जुटाए। 
 
कप्तान सिंह के अनुसार मृतक पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा। शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया है। इस संदर्भ में पुलिस कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन में जुट गई है। गुमशुदगी की रिपोर्ट को हत्या के मामले में तब्दील कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें