फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: एनडीआरआई के खेतों में मिला युवक का शव, टी-शर्ट पेड़ की टहनी में फंसी मिली

Mon, 08 May 2023 03:43 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

करनाल की एनडीआरआई के खेतों में एक युवक का शव सफेदे के पेड़ से कुछ दूरी पर पड़ा हुआ था। युवक की टी-शर्ट सफेदे के पेड़ की टहनी में फंसी हुई थी। सुबह एनडीआरआई के गार्ड ने खेत में शव पड़े होने की सूचना अपने अधिकारियों और पुलिस को दी। जिसके बाद डायल 112 के साथ पुलिस की टीमें और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल के राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) के खेतों में सोमवार को एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे लेकर शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन अभी तक मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन


हत्या या आत्महत्या की पुष्टि करने में जुटी पुलिस की टीमें 
एनडीआरआई के खेतों में एक युवक का शव सफेदे के पेड़ से कुछ दूरी पर पड़ा हुआ था। युवक की टी-शर्ट सफेदे के पेड़ की टहनी में फंसी हुई थी। सुबह एनडीआरआई के गार्ड ने खेत में शव पड़े होने की सूचना अपने अधिकारियों और पुलिस को दी। जिसके बाद डायल 112 के साथ पुलिस की टीमें और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। युवक की उम्र 20 से 22 वर्ष बताई जा रही है।

वहीं यह हत्या है या आत्महत्या इस बात की पुलिस व एफएसएल की टीम जांच में जुटी हुई हैं। इस बारे में जांच अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि टीम जब मौके पर पहुंची तो देखा की युवक की टी-शर्ट सफेदे के पेड़ की टहनी पर पड़ी हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के शव गृह में भिजवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें